रायपुर

Raipur News: पुलिस को देख भागा ड्राइवर, गाड़ी की तलाशी ली तो कंबल में लिपटा मिला शव

Raipur Crime News: धरसींवा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने टाटा मैजिक वाहन से शव बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मर्डर के बाद शव को ठिकाना लगाने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया..
less than 1 minute read
Sep 04, 2026
raipur crime news
पु​लिस ने पिकअप वाहन को किया जब्त ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: रायपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन से शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला। वहीं जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर कंबल में डेडबॉडी मिली। सनसनीखेज मामला सामने आने से पुलिस के होश उड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Raipur crime News: मर्डर के बाद शव को ठीकाने लगाने की कोशिश

टाटा मैजिक वाहन से शव मिलने का यह मामला धरसींवा थाना इलाके का है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी मर्डर के बाद शव को ठीकाने लगाने के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं देर रात धरसींवा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने शव बरामद कर लिया। जानाकारी के अनुसार पुलिस कुंवरगढ़ से परसतराई की ओर नहर मार्ग से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आती हुई एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी दिखाई दी, जिसके पीछे दो बाइक भी आ रही थी। हैरानी की बात ये है कि वे पुलिस की गाड़ी को दूर से देखकर भागने लगे और जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो वाहन छोड़कर फरार हो गए।

लाश देखकर उड़े होश

जब पुलिस मैजिक वाहन के पास पहुंची, तो उसमें अज्ञात व्यक्ति की लाश देखकर होश उड़ गए। टना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन में मिले शव को लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिल रही खबरों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी रावाभाठा का बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Updated on:
04 Sept 2026 04:36 pm
Published on:
04 Sept 2026 04:36 pm