30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर के 2 स्पा सेंटरों में मिलीं आपत्तिजनक सामान! रजिस्टर-CCTV खंगाले, मैनेजर-कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू

रायपुर में पुलिस ने 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर रजिस्टर, CCTV और कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की। दो सेंटरों में आपत्तिजनक सामान मिलने पर मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
2 min read
Google source verification
Raipur Spa Center Raid

Raipur Spa Center Raid: रायपुर के 2 स्पा सेंटरों में मिलीं आपत्तिजनक सामान(photo-patrika)

Raipur Spa Center Raid: छत्तीसगढ़ के रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखने और नियमों के पालन की जांच के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस की 15 टीमों ने तीनों जोन के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के बाद संबंधित मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

Spa Center Investigation: 15 टीमों ने एक साथ की जांच

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से गठित 15 टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में स्पा सेंटरों की जांच की। अभियान डीसीपी वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और नॉर्थ जोन डीपमाला कश्यप के निर्देशन में चलाया गया। एसीपी स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमों ने स्पा सेंटरों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।

रजिस्टर से लेकर CCTV तक खंगाला

पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर की जांच की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग, संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए। कर्मचारियों की उम्र से संबंधित दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेंटर में निर्धारित नियमों के मुताबिक ही कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

लीज और स्वामित्व के दस्तावेज भी जांचे

अभियान के दौरान पुलिस ने केवल कर्मचारियों और गतिविधियों की ही जांच नहीं की, बल्कि स्पा सेंटरों से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी खंगाले। इनमें लीज, किराया, स्वामित्व और अन्य आवश्यक अनुमतियों से संबंधित कागजात शामिल रहे। पुलिस ने परिसर की व्यवस्था के साथ-साथ किसी भी प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि की मौजूदगी की भी जांच की।

दो स्पा सेंटरों में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

जांच के दौरान डीडी नगर क्षेत्र के एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अंबुजा मॉल के ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पुलिस ने दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगे भी जारी रहेगी निगरानी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।