29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत 100 करोड़ का प्रावधान

Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए...
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई देते हुए रायपुर (Raipur) में कहा कि यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। हम मेजर ध्यानचंद को विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं।

सीएम ने कहा कि आज हमारे तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया गया है। पांच ऐसे हमारे प्रदेश के शहीद हैं, उनके नाम से ये अवॉर्ड हैं, उन्हें भी हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन भी चला रहे हैं जिसके तहत हम खेलों को बढ़ावा देने का काम करेंगे। इस मिशन के तहत 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बता दें कि राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए।

समारोह में राज्य खेल अलंकरण प्राप्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ ही 540 अन्य खिलाड़ियों को भी नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपए की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।