रायपुर

Raipur Murder Case: बिहार की युवती का रायपुर में मर्डर, होटल के बंद कमरे में इस हाल में मिली लाश, देखकर पुलिस भी हुई हैरान

Raipur Crime News: गंज इलाके के एक होटल में युवती की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला है। युवती बिहार की रहने वाली है। अपनी सहेली के साथ 8 मार्च को होटल में ठहरी थी।
less than 1 minute read
Mar 12, 2024
raipur_murder_news.jpg

CG Crime News: गंज इलाके के एक होटल में युवती की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला है। युवती बिहार की रहने वाली है। अपनी सहेली के साथ 8 मार्च को होटल में ठहरी थी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक झूले लाल चौक के होटल रिलेक्स इन में बिहार के नालंदा निवासी 31 वर्षीय जोया खातून अपनी एक सहेली के साथ 8 मार्च को रुकी थी। सोमवार को उसकी सहेली वापस चली गई। इसके बाद देर तक कमरा बंद था। होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने कमरे की खिड़की से भीतर
झांका, तो युवती बिस्तर पर पड़ी थी। होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवती की मौत हो चुकी थी। उसके मुंह से खून निकला था।

कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिला है। इसके अलावा शराब पीने दो से ज्यादा कांच के गिलास मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के पहले कई लोग वहां बैठकर आपस में शराब पिए होंगे। फिलहाल पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। मृतका के परिजनों को बिहार से बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल में युवती मृत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। - आशीष यादव, टीआई, गंज

Updated on:
12 Mar 2024 09:58 am
Published on:
12 Mar 2024 09:56 am