रायपुर

रायपुर से चेन्नई-दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट 18 दिसंबर से, जानिए शेड्यूल

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना से चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट की शुरूआत 18 दिसंबर से की जा रही है।

less than 1 minute read
Dec 12, 2020
03_06_2020-flight03.jpg

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना से चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट की शुरूआत 18 दिसंबर से की जा रही है। कोरोनाकाल में रायपुर से चेन्नई के लिए नई फ्लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लॉकडाउन के बाद 25 मई से उड़ानें शुरू होने के 6 महीने बाद यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

चेन्नई से यह फ्लाइट सुबह 11 बजे टेकऑफ होगी, जो कि 12.50 बजे रायपुर पहुंचेगी,वहीं रायपुर से यह फ्लाइट 1.20 बजे टेकऑफ होगी, जो कि 3.10 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसी तरह 16 दिसंबर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट की शुरूआत की जा रही है। दिल्ली से यह फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे टेकऑफ होगी, वहीं दोपहर 2.25 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर के माना एयरपोर्ट से यह फ्लाइट 2.55 बजे टेकऑफ होगी, जो कि 4.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रायपुर से मुंबई के लिए हफ्ते में सातों दिन इंडिगो की 2 सीधी उड़ानों की सुविधा यात्रियों को मिल रही है। हफ्ते में अलग-अलग दिन एयर इंडिया की दो और विस्तारा की मुंबई के लिए एक उड़ान हैं। इस तरह रायपुर से मुंबई के लिए कुल 5 उड़ानें हैं। दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर 7 पहुंच चुकी है।

माना एयरपोर्ट से विंटर सीजन में इसी महीने नई फ्लाइट की सौगात मिलने के बाद यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी। 18 दिसंबर से सीधी फ्लाइट होने के बाद चेन्नई के लिए अब हैदराबाद के रास्ते सफर करने की मजबूरी नहीं होगी।

Published on:
12 Dec 2020 01:06 pm