रायपुर

छत्तीसगढ में 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती! जल्द जारी होगा विज्ञापन, व्यापम को सौंपी जाएगी परीक्षा…

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने 5000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

2 min read
Feb 20, 2026
छत्तीसगढ में 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती! जल्द जारी होगा विज्ञापन, व्यापम को सौंपी जाएगी परीक्षा...(photo-AI)

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने 5000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।

CG Teacher Recruitment 2026: व्यापम को सौंपी जाएगी परीक्षा की जिम्मेदारी

शासन ने परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को अधिकृत कर दिया है। विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जरूरी प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

फरवरी 2026 से शुरू होगी प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि राज्य के विभिन्न जिलों के स्कूलों में रिक्त पदों को भरा जा सके। विस्तृत दिशा-निर्देश (डिटेल्ड गाइडलाइंस) आने वाले दिनों में जारी किए जाएंगे।

युवाओं को मिलेगा रोजगार, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

इस भर्ती के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने से शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। विभिन्न पदों को शामिल किए जाने से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अवसर प्राप्त होगा।

2023 भर्ती प्रक्रिया भी हुई पूर्ण

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। पांचवें चरण में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थान पर डीएड अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है। राज्य सरकार का मानना है कि यह भर्ती अभियान शिक्षा के स्तर को सुधारने और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Updated on:
20 Feb 2026 11:51 am
Published on:
20 Feb 2026 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर