रायपुर

Chhattisgarh Auto Market: ई-20 विवाद के बावजूद वाहनों की बिक्री में उछाल, अगस्त में 1,715 ज्यादा वाहन बिके, देखें रिपोर्ट

Vehicle Sales: ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और सवालों के बीच भी ऑटोमोबाइल सेक्टर की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अगस्त 2026 में छत्तीसगढ़ में कुल 48,259 वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1,715 वाहन ज्यादा है।
2 min read
Sep 12, 2026
Chhattisgarh News
वाहनों की बिक्री (फोटो सोर्स- istock)

रायपुर@राकेश टेंभुरकर। Automobile Sales: एथेनॉल वाले (ई-20) पेट्रोल के विवादों के बाद भी मानसूनी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर में 3.68 फीसदी का इफाजा हुआ है। पिछले साल अगस्त 2025 में 46544 वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि इसी अवधि में 2026 के दौरान 48259 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 3.86 फीसदी का इजाफा हुआ है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) द्वारा जारी जारी किए गए डाटा के अनुसार वाहनों के सभी सेगमेंट में उछाल आया है। केवल ट्रैक्टर की डिमांड इस साल अपेक्षाकृत कम रही।

डीलरों का कहना है कि मानसूनी सीजन शुरू होने के पहले रेकॉर्ड कृषि उपकरणों की खरीदी हुई। ई-20 के अनुरूप नई वाहनों के इंजन बनाए जाने के कारण दोपहिया से लेकर कार और मालवाहक वाहनों की बिक्री में ग्रोथ आया है। जबकि जुलाई 2026 में ई-20 वाहन के खराब होने और रायपुर जिला फोरम के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर में वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई थी।

अतिरिक्त 1715 वाहन बिके

ई-20 विवाद थमने के बाद 2025 की अपेक्षा 2026 में 1715 अधिक वाहनों की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इस तरह का कोई भ्रम और विवाद की स्थिति नहीं थी। डीलरों का कहना है कि गणेशोत्सव पर वाहनों की डिमांड बढ़ गई है। इसे देखते हुए वाहनों की अतिरिक्त खेप मंगवाई गई है।

बुकिंग शुरू

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अभी से 2 लाख से ज्यादा वाहनों के ऑर्डर पहले ही दिए गए थे। उक्त वाहनों की डिलवरी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। साथ ही वाहनों की बुकिंग की बुकिंग भी कराई जा रही है। अभी से तैयारी कर ली गई है। ताकि सभी को ऑनडिमांड उनके मनपसंद वाहन उपलब्ध कराए जा सकें।

ईवी की डिमांड

राज्य में पहली बार अगस्त 2026 में ईवी की बिक्री में 12.31 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में 5943 वाहनों की रेकॉर्ड बिक्री हुई है। जबकि अगस्त 2025 में मात्र 3550 वाहन ही बिके थे। इसमें पिछले साल की अपेक्षा 67.41 ग्रोेथ आया है। डीलरों का कहना है कि ईंधन के विकल्प के रूप में ईवी के आने और कई सेगमेंट के वाहन मिलने पर डिमांड लगातार बढ़ रही है।

फैक्ट फाइल

  • वाहन का प्रकार - 2026 - 2025 (अगस्त)
  • दोपहिया - 35803 - 34484
  • तीन पहिया - 1664 -1292
  • कार - 4897 - 4876
  • कमर्शियल यान - 2033 - 1819
  • ट्रैक्टर - 3737 - 3958
  • कुल वाहन संख्या - 48259 - 46544
  • इजाफा 3.68 फीसदी

अच्छा रिस्पांस मिला

विवेक गर्ग, फाडा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, ई-20 वाहनों को लेकर भ्रम की स्थिति को देखते हुए कंपनियों द्वारा वाहनों को अपडेट किया गया है। इसके कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर को अच्छा रिस्पांस मिला है। हर सेगमेंट की वाहनों की बिक्री हुई है।

Updated on:
12 Sept 2026 06:11 pm
Published on:
12 Sept 2026 06:11 pm