रायपुर

Electric Vehicle की खरीदी पर मिल रही सब्सिडी, 500 खरीदारों के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए जारी

Electric Vehicle Subsidy: यह राशि 1 सितंबर से 30 नवंबर 2022 के बीच रजिस्टर्ड ईवी खरीदी करने वालों को मिलेगी। इसकी राशि वाहन की कीमत के आधार पर न्यूनतम 7000 से अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक होगी।
less than 1 minute read
Dec 19, 2022
Electric Vehicle की खरीदी पर मिल रही सब्सिडी, 500 खरीदारों के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए जारी
Electric Vehicle

Electric Vehicle Subsidy: रायपुर. इलेक्ट्रिानिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले करीब प्रदेश के करीब 500 लोगों को 1.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रथम किस्त 15 दिसंबर को जारी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा करीब 300 ईवी खरीदार रायपुर जिले के शामिल है। यह राशि उन्हें जल्दी ही बैंक खातों के माध्यम से मिलेगी। राज्य सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा यह राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि 1 सितंबर से 30 नवंबर 2022 के बीच रजिस्टर्ड ईवी खरीदी करने वालों को मिलेगी। इसकी राशि वाहन की कीमत के आधार पर न्यूनतम 7000 से अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक होगी।

परिवहन विभाग ऑटोमोबाइल्स डीलरों द्वारा दस्तावेजों की जांच करने के बाद अन्य लोगों के खाते में भी जल्दी ही सब्सिडी की राशि ट्रांसफर करेगा। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर परिवहन द्वारा ईवी खरीदारों के दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही उनका बैंक खाता साफ्टवेयर में कनेक्ट किया गया। ईवी खरीदारों को सब्सिडी की राशि नहीं मिलने की खबर पत्रिका में प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी।

इनको मिलेगी राशि
मोटरयान अधिनियम के तहत पंजीकृत ईवी खरीदने वाले को सब्सिडी की राशि मिलेगी। वाहन की कीमत का न्यूनतम 10 फीसदी और अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए ईवी खरीदारों को ऑटोमोबाइल्स डीलर से संपर्क कर उन्हें अपना बैंक खाता देना पड़ेगा।

मोटरयान अधिनियम के तहत पंजीकृत ईवी खरीदने वाले को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसकी प्रथम किस्त ईवी खरीदारों को ट्रांसफर कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच करने के बाद अन्य ईवी खरीदारों को जल्दी ही राशि मिलेगी।
- शैलाभ साहू, सहायक परिवहन आयुक्त

Updated on:
19 Dec 2022 05:39 pm
Published on:
19 Dec 2022 05:39 pm
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी