रायपुर

एक्शन में बिजली कंपनी, 5 दिन में 1731 उपभोक्ताओं से वसूले 2 करोड़ से ज्यादा

- मुख्यालय के अधिकारियों के निर्देश पर जोनवार कार्रवाई जारी- लंबे समय से पैसा जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट रही बिजली कंपनी
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2022, 9:54 PM IST
Indore News : अब बड़े बिजली बिल बकायादारों पर कसा जाएगा शिकंजा
Indore News : अब बड़े बिजली बिल बकायादारों पर कसा जाएगा शिकंजा

रायपुर। बिजली इस्तेमाल करने के बाद समय पर बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली कंपनी के अधिकारी सख्त हो गए है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कंपनी के अधिकारी जोनवार अभियान चलाकर बकाएदारों के घर पहुंच रहे हैं और उपभोक्ताओं की लाइन काटकर उन्हें बिल जमा करने के निर्देश दे रहे हैं। बीते 5 दिनाें में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने जोनवार कार्रवाई करके 1731 से ज्यादा उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 37 लाख 83 हजार 836रूपए वसूले हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने पार्ट पेमेंट करके लाइन जुडवाई है, तो कुछ ने आवेदन देकर कुछ दिन का समय मांगा है।

मास चेकिंग कर रहा विभाग
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मास चेकिंग (जोन के सभी अधिकारी एक साथ जाकर कार्रवाई करते है) की जा रही है। मास चेकिंग में जोनवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मास चेकिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों ने 690 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा है।

जोनवार इतनी हुई कार्रवाई
रायपुर सर्किल-1 को चार क्षेत्रों में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया है। इस सर्किल के अंदर 14 जोन कार्यालय आते हैं। रायपुर पूर्व सर्किल में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने 513 कनेक्शन की जांच की है। इन कनेक्शनों की जांच के दौरान 171 की लाइन काटी गई है। 270 उपभोक्ताओं ने 12384102 बिल जमा करके कार्रवाई से अपने आप को बचाया है।

- रायपुर पश्चिम सर्किल में 504 कनेक्शन की जांच की है। इस दौरान 220 की लाइन काटी गई है। 299 उपभोक्ताओं ने 2865401 बिल जमा कर दिया।
- रायपुर दक्षिण सर्किल में 419 कनेक्शन की जांच की गई। 189 की लाइन काटी गई है। 230 उपभोक्ताओं ने 4037819 बिल जमा किया है।

- रायपुर सेंट्रल सर्किल में 295 कनेक्शन की जांच की गई। इनकी जांच के दौरान 110 की लाइन काटी गई है। 169 उपभोक्ताओं 4496505 ने बिल जमा करके कार्रवाई से अपने आप को बचाया है।

सर्किल-1 के बड़े बकाएदार
1- पुरेंद्र प्रमोटर्स एंड डेव्हल्पर्स- 937424.65
2- फारचून रिसोस प्राइवेट लिमिटेड- 608935.58
3- राजकुमार पाटिल- 581062.58
4- परविंदर कौर भाटिया- 568556.05
5- जसपाल सिंह- 482033.41
6- फारचून रिसोZस प्राइवेट लिमिटेड-470163.63
7- अमित कुमार दास- 467023.62
8-विनोद कुमार- 459944.78
9- रायपुर टिन कंटेनर्स- 275872.43
10- कौशला माता- 367514.62

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पांच दिनों में अभियान के तहत उपभोक्ताओं से 2 करोड़ से ज्यादा राशि जमा कराई है। जिन उपभोक्ताओं ने पार्ट पेमेंट और समय मांगा है, उन उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।
- मनोज वर्मा, सर्किल प्रभारी, रायपुर वृत्त-1

Published on: