रायपुर

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार प्लेसमेंट कैंप, एक साथ 192 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। ऐसे युवा जो अपनी पढाई पूरी कर नौकरी की तलाश में लगे हैं, वो इस प्लेसमेंट कैंप में जा कर इंटरव्यू दे कर रोजगार का अनोखा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 6:23 PM IST
photo_6159092628881256894_y.jpg

धमतरी। छत्तीसगढ़ के कुछ निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का अनोखा अवसर लाया जा रहा है। 26 सितम्बर को धमतरी के कम्पोजिट भवन में प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रदेश के ऐसे युवा को नौकरी की तलाश में है, वे सभी इस प्लेसमेंट कैंप में जा कर आवेदन भर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार केवल 10 वि पास विद्यार्थी भी इस रोजगार अवसर को प्राप्त कर सकते हैं। कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में ये कैंपस प्लेसमेंट आयोजित की जाएगी। बता दे की ड्राइवर, गॉर्ड फायरमैन और बिमा सलाहकार के साथ अन्य 92 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता, 10वि, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएससी या इत्यादि हैं वे पदों के लिए आवेदन भर सकते हैं। सभी आवेदकों को अपने सारे शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना होगा।

एसबीआई लाइफ ब्रांच में 100 पदों पर भर्ती
27 सितम्बर को दूसरा प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कक्षा क्रमांक 65 में आयोजित किया जाएगा। एसबीआई लाइफ ब्रांच कवर्धा के द्वारा एल.एम के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी योग्यता 10वी उत्तीर्ण भी ले सकते हैं। जिसका वेतनमान 15000 से 20000 तक होगा। बता दें की इस अवसर का लाभ प्रदेश भर के सारे युवा ले सकते हैं। रिक्त पदों पर रोजगार का अवसर प्राप्त करने के लिए आवेदकों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ का निवासी प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र और समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए 8839125547 नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All