रायपुर

CG News: अब 8वीं परीक्षा में बढ़ी गड़बड़ी, प्रश्न पत्र से गायब रहेे सवाल, परेशान हुए विद्यार्थी

CG News: प्रश्न पत्र के पहले पेज को छोड़कर जो भी सवाल प्रश्न पत्र में ऊपर की तरफ से वो काट दिए गए थे। कोई सवाल आधा कटा हुआ था तो कोई सवाल पूरा गायब था। एक स्कूल में लगभग 15 फीसदी प्रश्न पत्र का यही हाल था।
2 min read
Mar 21, 2026
CG News: अब 8वीं परीक्षा में बढ़ी गड़बड़ी, प्रश्न पत्र से गायब रहेे सवाल, परेशान हुए विद्यार्थी
8वीं परीक्षा में बढ़ी गड़बड़ी परेशान हुए विद्यार्थी (Photo AI)

CG News: @ अनुराग सिंह। छत्तीसगढ़ में भर्ती और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब 8वीं की परीक्षा में भी गड़बड़ी सामने आई है। ताजा मामले में प्रश्न पत्र से कई सवाल गायब पाए गए, जिससे परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं असमंजस और तनाव में नजर आए। इस अव्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को न केवल समय प्रबंधन में दिक्कत हुई, बल्कि उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हिन्दी विषय की परीक्षा में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिससे परीक्षा के समय शिक्षक और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल प्रश्न पत्र तो सभी छात्र-छात्राओं को दिए गए लेकिन कई सवाल ही प्रश्न पत्र से गायब थे।

प्रश्न पत्र के पहले पेज को छोड़कर जो भी सवाल प्रश्न पत्र में ऊपर की तरफ से वो काट दिए गए थे। कोई सवाल आधा कटा हुआ था तो कोई सवाल पूरा गायब था। एक स्कूल में लगभग 15 फीसदी प्रश्न पत्र का यही हाल था। इसमें सवाल नंबर 1.10, सवाल 6, सवाल 11, सवाल 16 और सवाल नंबर 18 (ख) गायब थे। जो घोर लापरवाही को दिखाता है। इससे पहले भी पहले ही पेपर में ऐसी लापरवाही सामने आई थी।

परीक्षा का समय हुआ खराब

एक छात्रा ने बताया कि मुझे जो प्रश्न पत्र मिला था उस पेपर में कई सवाल जो पेज के ऊपरी हिस्से में थे वो गायब थे। कई आधे सवाल दिखाई दे रहे थे तो कई सवाल पूरे ही गायब थे। जिसके कारण बीच-बीच में दूसरे छात्र-छात्राओं से या शिक्षकों से पूछना पड़ रहा था। जिसके कारण काफी समय भी खराब हुआ। परीक्षा के समय ध्यान पेपर देने में होता है लेकिन बार-बार ऐसा होने से पेपर में रुकावट और पेपर देने में समस्या हो रही थी।

पहले ही पेपर में थे सिलेबस के बाहर के सवाल

8वीं कक्षा का पहला पेपर गणित विषय का था। इसमें 9 नंबर के लगभग 3 से ज्यादा सवाल आउट ऑफ सिलेबस के थे। इसके साथ ही रफ कार्य के लिए कोई जगह नहीं थी, पर्यवेक्षक के साइन के लिए कॉलम भी नहीं था। प्रश्न पत्र के पेपर की क्वालिटी भी खराब थी। प्रथम पृष्ठ में दिया जाने वाला इंस्ट्रक्शन भी नहीं दिए गए थे जो अब भी नहीं है। सवाल को लिखने के लिए जगह भी अपर्याप्त थी।

Updated on:
21 Mar 2026 11:28 am
Published on:
21 Mar 2026 11:27 am