रायपुर

हर घर को मिलेगा यूनिक डिजिटल पहचान! ऑनलाइन टैक्स भुगतान की सुविधा शुरू, निगम दफ्तर जाने की जरूरत नहीं…

Online Property Tax Payment: रायपुर प्रदेश के तीन नगर निगम सहित 46 निकायों के हर घर में डिजिटल डोर नंबर लगाए जा रहे हैं।

2 min read
Feb 17, 2026
ऑनलाइन टैक्स भुगतान की सुविधा शुरू, निगम दफ्तर जाने की जरूरत नहीं(photo-AI)

Online Property Tax: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के तीन नगर निगम सहित 46 निकायों के हर घर में डिजिटल डोर नंबर लगाए जा रहे हैं। इसके पहले निकायों को कॉलोनियों-क्षेत्र की सीमा अनिवार्य से जीआईएस पोर्टल पर निर्धारण करना होगा। राज्य शहरी विकास अभिकरण ने 46 निकायों को पत्र लिखकर उक्त कार्य पांच दिन में पूरा करने को कहा है, ताकि डिजिटल डोर नंबर लगाने का समय पर पूरा हो सके।

Online Property Tax: इन निकायों को फरमान जारी

सूडा ने नगर पालिका परिषद सरायपाली, बालोद, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, मुंगेली, कटघोरा, जांजगीर नैला, जशपुर नगर को पत्र जारी कर डिजिटल डोर नंबर लगाने के लिए कॉलोनियों और क्षेत्र की सीमा जीआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से निर्धारण करने को कहा है ताकि लोगों को संपत्ति कर, समेकित और जल कर ऑनलाइन जमा करने में सुविधा हो।

बता दें कि निकायों में डिजिटल डोर नंबर को स्कैन करने के बाद घर का टैक्स निकाय की पोर्टल पर दिखाएगा। इसके बाद भूमि स्वामी अपने घर का संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर सहित अन्य कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इस सुविधा से लोगों को निकाय के जोन कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं होगी।

जिन निकायों में सुविधा वहां 20% ही ऑनलाइन टैक्स जमा

जानकारी के अनुसार जिन निकायों और नगर निगम में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा है, वहां केवल 20 लोग ही ऑनलाइन सभी टैक्स जमा कर रहे हैं, बाकी लोग निगम दफ्तर में ही जाकर प्रक्रिया पूरी करते हैं। आखिरी माह में निकायों के दफ्तर में टैक्स जमा करने वालों की ज्यादा भीड़ रहती है। इसकी वजह कई घरों में निकायों द्वारा लगाए गए डिजिटल डोर नंबर या तो लोगों ने निकाल दिए हैं या फिर लोगों को अपने घर का डिजिटल डोर नंबर ही याद नहीं है।

ऑनलाइन टैक्स जमा करने के फायदे

  • निकाय दफ्तर जाने की झंझट खत्म और समय की बचत
  • ऑनलाइन टैक्स जमा करने से रसीद को संभालकर रखने की जरूरत नहीं।
  • घर बैठे टैक्स भरने की सुविधा।

लोगों को जागरूक करने को कहा गया

सूडा सीईओ शशांक पांडेेय ने कहा कि जिन निकायों के घरों में डिजिटल डोर नंबर लग चुके हैं, वहां के संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए लोगों को जागरुक करने को कहा गया है। ऑनलाइन टैक्स जमा होने से कैशलेस और पेपर लेस दोनों कार्य होंगे।

Published on:
17 Feb 2026 01:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर