रायपुर

अटल की इस कविता को FB में पोस्ट कर पूर्व IAS ओपी ने लिखा- हो कुछ पर हार नहीं मानूंगा..

अटल की इस कविता को एफबी में पोस्ट कर पूर्व आईएएस ओपी ने लिखा- हो कुछ पर हार नहीं मानूंगा..

2 min read
Aug 28, 2018
OP Choudhary
अटल की इस कविता को FB में पोस्ट कर पूर्व IAS ओपी ने लिखा- हो कुछ पर हार नहीं मानूंगा..

रायपुर. युवाओं के रोल मॉडल पूर्व आइएएस ओपी चौधरी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को लिखकर राजनीति में आने की बात कही। उन्होंने फेसबुक और ट्वीट में लिखा कि -

कर्तव्य पथ पर जो भी मिला,
यह भी सही, वह भी सही..
वरदान नहीं मागूँगा,
हो कुछ, पर हार नहीं मानूंगा...

अटल जी के इन शब्दों को दिल में रखते हुए, मैंने माननीय श्री अमित शाह जी और माननीय डॉ रमन सिंह जी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिल्ली में ग्रहण की।

आपको बता दें कि आज दिल्ली में आयोजित बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पूर्व आइएएस ओपी चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

बीजेपी छत्तीसगढ़ ने भी पोस्ट में लिखा- पार्टी में स्वागत है..
भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा से प्रभावित होकर
आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री रमन सिंह जी की उपस्थिति में पूर्व आईएएस अधिकारी श्री ओपी चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनका पार्टी में स्वागत है।

इससे पहले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने फेसबुक पर लिखा था
आईएएस पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मेरे बायंग गांव की गलियों से निकलकर रायपुर के कलेक्टर बनने तक के 13 साल के सफर में जिंदगी ने मुझे अनेकों चुनौतीपूर्ण अवसर दिये।इस सफर में हजारों लोगों ने मुझे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से साथ दिया, उन्हें शुक्रिया अदा करने के लिये हिन्दी शब्दावली का कोई भी शब्द कम पड़ेंगा। मैं अब अपनी माटी और अपने लोगों की बेहतरी के लिए अपना पूरा समय देना चाहता हुँ। इसलिये मैंने आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है। जय-हिंद, जय-छत्तीसगढ़...

Updated on:
28 Aug 2018 04:41 pm
Published on:
28 Aug 2018 04:36 pm