
आवेश तिवारी@रायपुर. सात बैंकों के साथ 3695 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में घिरे रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम राठौर के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एफआईआर में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि रोटोमैक ने रायपुर के बगड़ीया ब्रदर्स के साथ मिलकर 15 हजार 700 मीट्रिक टन गेहूं इंपोर्ट करने के नाम पर 33 करोड़ 70 लाख रुपए का वारा-न्यारा किया है।
सीबीआई की एफआईआर से पता चलता है कि विक्रम कोठारी बैंकों को धोखा देने में बगड़ीया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड का सहयोग लेता था। बैंक ऑफ बड़ौदा की कानपुर स्थित इंटरनेशल बिजनेस ब्रांच ने सीबीआई को दी गई अपनी तहरीर में बगड़ीया का नाम लिया है। एफआईआर में बगड़ीया की सिंगापुर स्थित फर्म बगड़ीया ब्रदर सिंगापुर का भी नाम आया है।
हमने विक्रम कोठारी को 6 करोड़ रुपए केवल विश्वास पर दे दिए थे, जबकि हमारी उनसे कोई मुलाकात भी नहीं हुई थी। विक्रम से मेरा कोई व्यावसायिक संबंध नहीं रहा है। प्रवर्तन निदेशालय को भी हमने सारे कागजात दिखा दिए हैं। हमें नहीं लगता है कि हमारी फर्म ने किसी प्रकार का अपराध किया है।
ओमी बगड़ीया, बागडिय़ा ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड
कैसे खेला गया खेल
'पत्रिकाÓ के पास मौजूद सीबीआई के एफआईआर से पता चलता है कि बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा रोटोमैक को सिंगापुर की कंपनी मेसर्स स्टारकाम रिसोर्स लिमिटेड के माध्यम से 15 हजार 700 मीट्रिक टन गेंहू की सप्लाई के एवज में आयात ऋण दिया जाना था। लेकिन, आश्चर्यजनक तौर पर यह पैसे रोटोमैक के खाते में सीधे आए। रोटोमैक ने यह पैसे बगड़ीया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के रायपुर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की मुख्य ब्रांच में मौजूद खाता संख्या 327004010012225 में ट्रांसफर कर दिए। बगड़ीया ब्रदर्स ने रोटोमैक से इस तरह तकऱीबन 33.72 करोड़ की रकम प्राप्त की थी इसके बाद बगड़ीया (सिंगापुर) ने यह रकम वापस मेसर्स रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड पैकिंग के्रडिट खाते 07/24 में खाते में डाल दी। इनमें से एक ट्रांसफर 26 मई 2014 को हुआ था। बैंक ऑफ बडौदा ने सीबीआई को दी शिकायत में कहा है, इससे साफ हो जाता है कि कोई भी निर्यात नहीं किया गया था और सेंशन किए गए आयात ऋण का गलत इस्तेमाल किया गया।
बैंक द्वारा दिए गए इंपोर्ट लोन का दुरुपयोग हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि आर्थिक अपराध अनियमितता और फेमा नियमों का उल्लंघन हुआ है।
स्मिता अखिलेश, बैंङ्क्षकग एक्सपर्ट