
रायपुर । हवाई यात्रा से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचने से पूर्व 72 घंटे के भीतर कराए गए आरटीपीसीआर जांच टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। ऐसे यात्री जिनके पास निर्धारित समयावधि की आरटीपीसीआर जांच टेस्ट रिपोर्ट नहीं होगी, उनकी कोविड टेस्ट जांच एयरपोर्ट पर की जाएगी। कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एसओपी अनुसार संस्थागत क्वारंटाइन, कोविड केयर सेन्टर, या अस्पताल में रखा जाएगा।
ये है गाइडलाइन
- किसी यात्री द्वारा टेस्ट की सहमति नहीं दी जाती है तो उसे स्वयं के व्यय पर 7 दिन क्वारंटाइन होना होगा।
- छोटे बच्चों का टेस्ट उनके पालकों की सहमति से होगा।
- फ्लाइट में पॉजिटिव यात्री के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्रवाई होगी।
- फ्लाइट से आने वाले ऐसे यात्री जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है उन्हें भी 7 दिवस होम आइसोलेशन में रहना होगा।
Raed more :