रायपुर

Online Fraud: फर्जी ई-चालान से बढ़ रही ठगी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, ऐसे बरतें सावधानी

अनजान नंबरों से आए मैसेज व लिंक पर भरोसा न करें। पेमेंट करने से पहले चालान को अधिकृत वेबसाइट या ऐप पर सत्यापित कर लें। अधिकृत वेबसाइट व एप्लीकेशन से ई-चालान पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है।

2 min read
Apr 13, 2026
फर्जी ई-चालान से बढ़ रही ठगी (Photo AI)

Online Fraud: फर्जी ई-चालान भेजकर कई लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है। इसकी लगातार शिकायतें आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करके लोगों से अपील की है कि ऐसे मैसेज व लिंक से सवधान रहें। ई-चालान जमा करने के लिए भी अधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ई-चालान के नाम पर अलग-अलग नंबरों फर्जी ई-चालान भेजे जा रहे हैं। चालान जमा करने के दौरान लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं।

ऐसे बरतें सावधानी

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अनाधिकृत लिंक और एप्लीकेशन पर लॉग-इन न करें। वाहन के पेंडिंग ई-चालान भुगतान के लिए आधिकारिक वेबसाइट( https://echallan.parivahan.gov.in/ ) या NextGen mParivahan App से ही भुगतान करें। अनजान नंबरों से आए मैसेज व लिंक पर भरोसा न करें। पेमेंट करने से पहले चालान को अधिकृत वेबसाइट या ऐप पर सत्यापित कर लें। अधिकृत वेबसाइट व एप्लीकेशन से ई-चालान पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है, जबकि थर्ड पार्टी पोर्टल या ऐप से भुगतान करने पर टैक्स का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है।

इन नंबरों से आए लिंक को ही ओपन करें

-BV-VAAHAN-G, BT-VAAHAN-G, BH-VAAHAN-G, BM-VAAHAN-G, BZ-VAAHAN-G नंबरों से ई-चालान लिंक को ही ओपन करें।

-आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in और मोबाइल ऐप NextGen mParivahan app का ही उपयोग करें।
-नकली वेबसाइटों की स्पेलिंग असली जैसी हो सकती है, ध्यान से देखें।

-किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी नंबर न बताएं, भले ही वह खुद को अधिकारी बताए।
-फर्जी कॉल से सावधान-किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भुगतान न करें।

सबसे महत्वपूर्ण बात, किसी भी स्थिति में अपना OTP किसी के साथ साझा न करें, भले ही सामने वाला खुद को अधिकारी ही क्यों न बताए। साथ ही किसी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भुगतान करने से बचें और पहले चालान को अधिकृत प्लेटफॉर्म पर वेरिफाई जरूर करें।

साइबर ठगी होने पर यह करें

-साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

-अपने बैंक को तत्काल सूचना दें, ताकि ट्रांजेक्शन को रोका जा सके।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में NextGen mParivahan App इंस्टॉल करें और इसी के जरिए ई-चालान चेक व भुगतान करें। यह सुरक्षित प्लेटफॉर्म है और इसमें वाहन से जुड़े सभी दस्तावेज भी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा सकते हैं।

Updated on:
13 Apr 2026 01:42 pm
Published on:
13 Apr 2026 01:39 pm
Also Read
View All