Gold Rate in Raipur Today: सोने और चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। वहीं रायपुर में रिकॉर्ड 38900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 44500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी।
रायपुर. Gold Rate in Raipur Today: सोने और चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोना 475 रुपए बढ़कर 38420 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 378 रुपए की तेजी देखी गई और यह 44688 रुपए प्रति किलो के भाव बिकी।
वहीं रायपुर में रिकॉर्ड 38900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 44500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी। जानकारों के मुताबिक घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 और 99.5 फीसदी वाला सोना 475 रुपए बढ़कर क्रमश: 38420 रुपए और 38250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
गिन्नी सोने की कीमत 28700 रुपए प्रति 8 ग्राम पर रही। उधर, चांदी तैयार 378 रुपए से बढ़कर 44688 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी के सिक्कों की मांग अच्छी रही और खरीद के लिए इसकी लिवाली कीमत 1000 रुपए की तेजी के साथ 90000 रुपए और 91000 रुपए प्रति सैकड़ा रही।Gold Rate in Raipur Today