
Chain Snatching Video CCTV captured chain snatching incident in Raipur
रायपुर. Chain Snatching: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश कॉलोनी में चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवार बदमाश एक महिला की गर्दन से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
झपट मार गिरोह का शिकार हुई महिला पुष्पा साहू ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि वो समता कॉलोनी में पंचायत भवन के सामने से पैदल जा रही थी, तभी दूसरी तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और अचानक बाइक की स्पीड धीमी कर मुझ पर झपट पड़े।
पुष्पा ने बताया कि वो कुछ समझ पाती कि इससे पहले बदमाश चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया, जिससे वो बदमाशों का पीछा न कर सके। चेन स्नैचिंग की यह पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पीड़ित महिला के मुताबिक चेन की कीमत करीब 60 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही चेन स्नैचर्स पुलिस की गिरफ्त में होंगे।Chain Snatching
Published on:
16 Aug 2019 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
