रायपुर

लखनऊ से उड़ान भरकर रायपुर एयरपोर्ट आया 1.25 करोड़ का सोना… DRI को मिली मिला था सीक्रेट

Gold Worth 1 crore Seized In Raipur : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में रविवार को 1.25 करोड़ रुपए का करीब 2 किलो तस्करी को सोना पकड़ा है।

less than 1 minute read
Dec 11, 2023

Raipur Crime Alert : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में रविवार को 1.25 करोड़ रुपए का करीब 2 किलो तस्करी को सोना पकड़ा है। इसे इंडिगो एयरलाइंस की सुबह 9.50 बजे लखनऊ से आने वाली फ्लाइट में लाने की सूचना डीआरआई को मिली थी।

मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। इस दौरान बैग से 2 किलो सोना बरामद किया गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने और दस्तावेजी साक्ष्य नहीं देने पर माना जा रहा है कि इसे तस्करी कर लाया गया है। साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।

बता दें कि शारजहा से इंडिगो एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लखनऊ तक आती है। वहां कुछ देर रुकने के बाद उसे डोमेस्टिक फ्लाइट बनाकर लखनऊ से रायपुर के बीच चलाया जाता है। इसके पहले भी इसी फ्लाइट में 10 नवंबर की सुबह 9.50 बजे डीआरआई ने शारजहा से तस्करी कर लिक्विड फॉर्म में लाया गया 48 लाख रुपए का 965.08 सोना जब्त किया गया था।

तस्करी करने वाले रैकेट की तलाश

डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट में तलाशी के दौरान किस तरह सोना लेकर फ्लाइट तक पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। वहीं सोना पकडे़ जाने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों से तीनों आरोपियों के संबंध में ब्योरा मांगा गया है।

Published on:
11 Dec 2023 11:16 am
Also Read
View All