रायपुर

कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ से आई बड़ी राहत की खबर, 35 हजार मरीज हुए स्वस्थ

Good News COVID: कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ (Coronavirus Chhattisgarh Update) से राहत की खबर आ रही है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों में प्रदेश भर में 34 हजार 961 लोग COVID-19 से उबर चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Apr 19, 2021
Feature image

रायपुर. कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ (Coronavirus Chhattisgarh Update) से राहत की खबर आ रही है। प्रदेश में रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं। विगत 18 अप्रैल को एक ही दिन में 14 हजार 075 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश भर में 34 हजार 961 लोग COVID-19 से उबर चुके हैं।

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 11 हजार 807 मरीज 16 अप्रैल को और 9079 मरीज 17 अप्रैल को डिस्चार्ज किए गए हैं। 18 अप्रैल को रायपुर जिले में 4627, दुर्ग में 3092, महासमुंद में 1284, बिलासपुर में 925, राजनांदगांव में 752 और रायगढ़ में 584 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं।

पिछले तीन दिनों में स्वस्थ हुए लगभग 35 हजार कोरोना संक्रमितों में से 34 हजार 447 ने होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवाया है। वहीं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद 514 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए पांच लाख 44 हजार 840 मरीजों में से चार लाख दस हजार 913 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 12 हजार 595 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज किया गया है। वहीं दो लाख 98 हजार 318 मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार कराकर कोरोना को मात दी है।

Updated on:
19 Apr 2021 08:50 pm
Published on:
19 Apr 2021 08:50 pm