रायपुर

Health Check-up Camp: अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ पर रायखेड़ा में लगा स्त्री रोग स्वास्थ्य जांच शिविर…

Raipur News: अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत रायखेड़ा में रविवार को निःशुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 5:40 PM IST
helath cheak up camp raipurnews

Raipur News : अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत रायखेड़ा में रविवार को निःशुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के तिल्दा ब्लॉक में स्थित अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सरोकारों के तहत आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्राम रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली, गौरखेड़ा और भाटापारा की 204 महिलाएं लाभान्वित हुईं।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के लिए आमतौर पर स्त्री संबंधित ऐसे रोगों का इलाज करना था जो आमतौर पर गांवों में उपलब्ध नहीं हो पाता है। साथ ही जिन रोगों की उपेक्षा करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है, उसके बारे में भी महिलाओं को बताना शिविर का मकसद था। इस मौके पर रायपुर के एच एम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ अंकिता बघेल ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान सभी को मुफ़्त में दवाइयाँ भी प्रदान की गयीं।

अदाणी फाउंडेशन का हमेशा से मानना रहा है कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा तिल्दा ब्लॉक में अदाणी पावर लिमिटेड के सामुदायिक सरोकारों में स्वास्थ्य सेवा के तहत चलित मेडिकल वाहन द्वारा गांवों में ही गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही शिक्षा और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रमों का संचालन भी नियमित रूप से किया जा रहा है।

Updated on:
14 Aug 2024, 5:40 PM IST
Published on: