रायपुर

Hindenburg Report: कांग्रेस का हल्लाबोल! बैरिकेड्स तोड़कर ED दफ्तर का घेराव करने पहुंचे भूपेश, जांच एजेंसियों को दी सख्त चेतावनी

CG Congress Protest ED Office: रायपुर ईडी कार्यालय के सामने गुरुवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी है कि ''कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी छापे के केस की जांच की जाएगी।"

2 min read
Aug 23, 2024

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी में ईडी दफ्तर के बाहर धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ता ईडी दफ्तर का घेराव करने निकले। कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने कंधों पर बिठाकर आगे बढ़ने लगे।

कार्यकर्ताओं के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। धरना को प्रदेश अध्यक्ष बैज, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने (Hindenburg Report) संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस हिंडनबर्ग मामले की जेपीसी जांच और सेबी चीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को कंधे पर उठाया

कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले राजधानी के पुजारी पार्क के पास पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि फिर रैली निकाल ईडी दफ्तर की ओर कूच किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए ईडी दफ्तर के पहले पुलिस प्रशासन ने बैरिकेट्स लगा रखे थे। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। इस (CG Congress Protest) बीच पुलिस और कार्यकर्ताओ के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान भूपेश बघेल, विकास उपाध्याय, दीपक बैज को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठा लिया और आगे जाने की कोशिश करने लगे। हालांकि ये लोग बैरिकेट्स तोड़ने में नाकाम रहे।

आज आएंगे पायलट, देवेन्द्र से मिलने जाएंगे जेल

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आएंगे। कांग्रेस संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान (Hindenburg Report) प्रदेश प्रभारी पायलट रायपुर के केंद्रीय जेल भी जाएंगे। यहां वे जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव से मुलाकात करेंगे। यहां से लौटने के बाद पायलट कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक भी लेंगे।

Updated on:
23 Aug 2024 11:43 am
Published on:
23 Aug 2024 08:23 am
Also Read
View All

अगली खबर