
रायपुर . जाने अनजाने में आपसे कोई गलती ना हो जाए इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं की होलिका दहन (Holika dahan 2018) के समय आपको क्या नहीं करना चाहिए। आपको किन किन चीजों से बचना चाहिए जिससे आप नकारात्मक चीजों के प्रभाव से बच सकते हैं। जी हां हम धर्म को लेकर अनजाने में कई गलतियां कर बैठते हैं जिसका असर हमारी राशि के साथ साथ हमारे दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। काम बिगडऩे लगते हैं तो स्वस्थ्य बेवजह खऱाब भी हो जाता है। अगर हम कुछ चीजों को अनदेखा करें तो इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ सकता है। आइये जानते है 5 बातें जिन्हें होलिका दहन के दिन ध्यान में आपको रखना होगा ।
पुराणों के अनुसार फागुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका का दहन किया जाता है। हम आपको बता दें होलिका दहन की रात को तंत्र साधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। क्योंकि बहुत सारे लोग आपके आस पास और समाज में अपने उत्थान के लिए अपनी बचाव और कीर्ति के लिए इन सब चीजों का इस्तेमाल करते हैं। या फिर अपनी शत्रु के नुकसान के लिए या आपके नुकसान के लिए भी कर सकते हैं। तो ये बातें ध्यान में रख लीजिए जिससे आप बच सकते हैं इन बुरी चीजों के असर में आने से।
1. होलिका दहन वाले दिन अगर कोई भी आपको कोई भी सफेद रंग की चीज खाने को दे तो भूलकर भी न खाए। इसके पीछे की वजह ये है क्योंकि टोन टोटके इस दिन सफेद चीजों से किए जाते हैं। सफ़ेद चीजों के माध्यम से टोना टोटका सबसे ज्यादा किये जाते हैं। तो आप भी संभल कर रहिये।
2. होलिका दहन के दिन भूलकर भी अपने पहने हुए नए हो या पुराने इधर उधर न फेंके। आपके कपड़े सर्फ एक टुकड़ा आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपने पुराने कपड़े बहार न फेंके इस दिन। इस बात का खासा ध्यान रहे। क्योंकि आपकी इस गलती का फायदा कोई आपके बुरे के लिए उठा सकता है।
3. अगर आपके घर के बहार या सड़क पर अंजनि और अजीब चीज दिखे तो उसे छूने से बचे। कई बार होली की मस्ती में सड़क किनारे पड़े मटके को कोई लात मार देता है बिना ये जाने के इसमें क्या था और किसने रखा था। तो आप भी सावधान हो जाइये किसी भी अजीब चीजों को न छुएं।
4. महिलाए अधिकतर बालों पर कंघी कर बाल बाहर फेंक देती हैं। तो इस दिन ऐसा करने से बचे क्योकि ये सबसे आसान तरीका है आप तक पहोचने का। इन जानकारियों को मजाक न समझे। इसे ज्योतिष से परामर्श के बाद ही लिखा गया है।
5) गर्भवती महिलाओं को ज्यादा बचने की जरुरत है क्योकि फिर ये लम्बे समय तक माँ और बच्चे को परेशान करता है। तो बस कुछ चीजों का आप ध्यान रखकर कुछ अनहोनियों से बच सकते हैं। इस होलिका दहन पर।