रायपुर

कैसे योग सीखेंगे विद्यार्थी: योगा प्रशिक्षक, कंप्यूटर व्याख्याता के 292 शिक्षकों की भर्ती होल्ड

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि योगा प्रशिक्षक, कंप्यूटर व्याख्याता के 292 शिक्षकों की भर्ती अभी होल्ड की गई है। इन पदों पर भर्ती बाद में की जाएगी, क्योंकि अभी राज्य में स्मार्ट क्लासरूम बनने हैं
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2025, 12:16 AM IST
कैसे योग सीखेंगे विद्यार्थी: योगा प्रशिक्षक, कंप्यूटर व्याख्याता के 292 शिक्षकों की भर्ती होल्ड
कैसे योग सीखेंगे विद्यार्थी: योगा प्रशिक्षक, कंप्यूटर व्याख्याता के 292 शिक्षकों की भर्ती होल्ड

राज्य में पिछले दिनों 5000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई, लेकिन अब इसमें योगा प्रशिक्षक और कंप्यूटर व्याख्याता के 292 शिक्षकों की भर्ती होल्ड पर रख दी गई। अब विभाग के नए आदेश के अनुसार, 4708 पदों पर भर्ती की जाएगी। आश्चर्य की बात यह है कि 5 हजार पदों पर वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई थी। इसके बाद भी योग प्रशिक्षक और कंप्यूटर व्याख्याता के पदों को होल्ड पर रख दिया गया है।

नई शिक्षा नीति में स्कूली बच्चों को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर है जोर

नई शिक्षा नीति में स्कूली बच्चों को तकनीकी रूप से मजबूत करने की बात कही गई है। वही राज्य के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बदलने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों में हर शनिवार योगाभ्यास कराने को भी कहा गया है, इन सबके बावजूद इन पदों को होल्ड करना चिंता का विषय है। इस बीच राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि योगा प्रशिक्षक, कंप्यूटर व्याख्याता के 292 शिक्षकों की भर्ती अभी होल्ड की गई है। इन पदों पर भर्ती बाद में की जाएगी, क्योंकि अभी राज्य में स्मार्ट क्लासरूम बनने हैं और हमें इसके लिए कंप्यूटर व्याख्याताओं की जरूरत पड़ेगी।

-6वीं से 12वीं के लिए 2030 तक स्मार्ट क्लासरूम

नई शिक्षा नीति में छात्रों को कक्षा 6 से कोडिंग और कंप्यूटर शिक्षा देने की बात कही गई है। साथ ही स्कूल में कंप्यूटर और आईसीटी यानी इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी लैब विकसित करने पर जोर दिया गया है। एनईपी के तहत 1388 स्कूलों में आईसीटी लैब और 5857 स्कूलों को स्मार्ट क्लास में बदलने की तैयारी है। इसी तरह कक्षा 6वीं से 12वीं के लिए साल 2030 तक आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराने की योजना है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 के बाद होने के आसार

राज्य शासन से अनुमति मिलने के बाद अब शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है, लेकिन इसमें अभी भी काफी वक्त लगने वाला है। भर्ती नियमों के बनने के बाद व्यापमं की ओर से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ व्यापमं ने अपना परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें दिसंबर 2026 तक की परीक्षा का शेड्यूल बताया गया है। व्यापमं ने परीक्षा शेड्यूल में अक्टूबर 2026 में आरक्षित रखा है। ऐसे में माना जा सकता है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा यदि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो सितंबर 2026 के बाद ही होगी।

Updated on:
31 Oct 2025, 12:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगी जारी

Employee transfers: छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

Chhattisgarh News: राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बुजुर्गों और दिव्यांगों के मौके पर बन रहे फ्री बस पास