रायपुर

पति को था शक पत्नी के हैं गैर मर्द से संबंध, इसलिए बर्थडे के दिन उतार दिया मौत के घाट

रायपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपने 8 साल के बच्चे के सामने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
2 min read
Mar 06, 2018
Wife Murder

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपने 8 साल के बच्चे के सामने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स खुद ने गला काट लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है मृतक महिला का आज बर्थडे था।

दरअसल, यह घटना मठपारा के डबरापारा की है, जहां डबरापारा निवासी अशोक चक्रवर्ती अपनी पत्नी प्रतिभा चक्रवर्ती और आठ साल के बच्चे साथ रहता था। अशोक पेशे से एडवोकेट है।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिससे आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। मंगलवार को भी अशोक और प्रतिभा के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक आगबबूला हो गया और सब्जी काटने वाले हंसिया से प्रतिभा पर हमला कर दिया।

हमले ने बचने के लिए प्रतिभा घर से बाहर की ओर भागी, लेकिन फिर अशोक के हमले से खुद को बचा न पाई और घर के बाहर लड़खड़ाकर गिर गई। इस जानलेवा हमले में प्रतिभा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद अशोक ने हंसिया से खुद का गला रेत लिया। इससे अशोक भी बुरी तरह घायल हो गया।

अशोक ने इस वारदात को अपने आठ साल के मासूम बच्चे अपूर्व के सामने अंजाम दी। इस बीच मासूम बच्चा अपने पिता से अपनी मां को बचाने के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन बेरहम पिता को जरा भी दया नहीं आई और प्राणघातक हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बेटा अपूर्व मां की हत्या की वारदात अपनी आंखों के सामने देखकर दहशत में आ गया और वो घर से बाहर भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है प्रतिभा का मायका जगदलपुर है, और आज उसका बर्थडे था।

Updated on:
06 Mar 2018 03:07 pm
Published on:
06 Mar 2018 03:05 pm