
रायपुर. योगगुरु रामदेव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में एफआईआर दर्ज की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रामदेव के एलोपैथी इलाज दुष्प्रचार संबंधी कथित बयान के खिलाफ सिविललाइन थाने में शिकायत की थी।
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वाला पहला गांव
आईएमए के मुताबिक बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में एलौपैथिक उपचार और दवाइयों पर प्रतिकूल टिप्पणी की। साथ ही वीडियो जारी करते हुए इस विधा और दवाओं से उपचार से नुकसान होने का दावा किया था। आईएमए के हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने 26 मई को रायपुर के सिविललाइन थाने में लिखित शिकायत कर रामदेव पर महामारी एक्ट, देशद्रोह व अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसानों को तोहफा
पुलिस ने 16 जून की रात बाबा रामदेव के खिलाफ अपराध दर्जकर मामला विवेचना में लिया है। सिविललाइन थाने के टीआई आर.के. मिश्रा ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शिकायत पर बाबा रामदेव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन्हें नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 18 प्लस को 21 जून से फ्री वैक्सीन