रायपुर

MOTN Survey: CM विष्णु देव साय के काम से कितनी खुश है जनता? MOTN के सर्वे ने खोल दिए पूरे राज… देखें

MOTN Survey: इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
Chhattisgarh CM vishnudeo sai ( Photo - Patrika )

MOTN Survey: इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए। फरवरी 2025 में जहां उनके कामकाज से 39% लोग संतुष्ट थे, वहीं अगस्त 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 41.9% हो गया है। यानी महज छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में 2.9% की बढ़त दर्ज हुई है। यह उछाल उन्हें देश के बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर ले आया है।

बता दें कि बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान बताता है। पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। इससे पता चलता है कि गृह राज्य में उनकी स्वीकार्यता कई अन्य बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बराबर-ऊपर है।

ये भी पढ़ें

बस्तर में 95 साल बाद त्रासदी: 4 जिलों में करीब 1000 करोड़ का नुकसान, हजारों लोग हुए बेघर… CM ने द. कोरिया से जाना हाल

MOTN Survey: देखें List

फिलहाल इस सर्वे के आकंड़ो से यह तस्वीर साफ हो रही है कि भले ही विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री का पदभार मिले 2 साल भी पूरे नहीं हुए है, लेकिन लोगों के बीच ये और इनका काम बोल रहा है। साथ ही जनता इनके द्वारा किए गए कार्यों को सराह भी रही है।

ये भी पढ़ें

CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 72 मरीजों को मिली 2.85 करोड़ की विशेष सहायता

Published on:
29 Aug 2025 01:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर