
रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने बीएएमएस की प्रवेश परीक्षा व ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पाली में लिया जाएगा। बीएएमएस प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से 12.15 और आरएचईओ दोपहर 2 से 5.15 तक आयोजित की जाएगीं। उपरोक्त परीक्षाओं के प्रवेश पत्र परीक्षार्थी व्यापम की साईट पर जा कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
परीक्षा पूर्व की जाएगी जांच
परीक्षार्थियों के लिए व्यापम ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। आवेदकों को परीक्षा केन्द्रों में समय से एक घण्टा पूर्व ही पहुंचने की सूचना दी गई है जिससे उनके मूल प्रमाण पत्र से पहचान की जा सके। यह परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने साथ पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्रांइविग लाईसेंस लाना अनिर्वाय किया गया है।
यहां डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र, क्लिक करें. व्यापम
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र करना होगा डाउनलोड
दोनों ही परीक्षा के लिए व्यापम ने प्रवेश पत्र आनलाइन ही डाला गया है जिसे वेबसाइट पर जा कर प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र किसी कारण वश डाउनलोड नहीं हो सका या फिर गड़बड़ी के चलते वह अपना पवेश पत्र नहीं ला सका तो इसके लिए उन्हें दो पासपोर्ट साईज की फोटो लाना अनिवार्य है।
यहां डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र, क्लिक करें. व्यापम
सुरक्षा के किए विशेष इंतजाम
13 अगस्त को दो पाली में होने वाली परीक्षा में नकल को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के सभी सेंटरों में पुलिस की निगरानी रहेगी। इसके अलावा कहीं भी गड़बड़ी की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, परीक्षार्थियों का इस बात का ध्यान रखना बेदह जरूरी है कि परीक्षा दिलाने से पहले दिए गए निर्देशों का पालन करें। अन्यथा वे परीक्षा से बाहर भी हो सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र किसी कारण वश डाउनलोड नहीं हो सका या फिर गड़बड़ी के चलते वह अपना पवेश पत्र नहीं ला सका तो इसके लिए उन्हें दो पासपोर्ट साईज की फोटो लाना अनिवार्य है।