रायपुर

बदला-बदला है मौसम का तेवर, आने वाले दिनों होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान…देखिए ताजा Update

Weather Update: मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी 13 व 14 अप्रैल तक राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहाना बना रहेगा। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ गाज गिरने की आशंका है।

less than 1 minute read
Apr 13, 2024

cg weather update राजधानी में मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा और 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा। सुबह से दोपहर तक रूक-रूककर फुहारें पड़तीं रहीं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी में पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी से राहत मिली है। द्रोणिका के असर से बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है। इस कारण बादल छाने से लेकर हल्की बारिश हो रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में खास बारिश नहीं हुई। महज 0.6 मिमी पानी गिरा है। बादल छाने व फुहारें पड़ने के कारण मौसम खुशनुमा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी 13 व 14 अप्रैल तक राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहाना बना रहेगा। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ गाज गिरने की आशंका है। ओले गिरने व अंधड़ चलने की संभावना नहीं है। इसलिए किसानों को राहत रहेगी। अंधड़ के कारण धान के पौधे गिरने लगे हैं। वहीं ओले व बारिश ने सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों को काफी हानि हुई है।

Published on:
13 Apr 2024 06:46 pm
Also Read
View All