रायपुर

कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद 4th बटालियन के जवान ने कर ली शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद फोर्थ बटालियन के जवान ने कर ली शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Aug 21, 2018
कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद 4th बटालियन के जवान ने कर ली शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी पुलिस ने कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी जवान अरुण खलको फोर्थ बटालियन में एएसआई के पद पर है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पंडरी पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आज दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानिए पूरा मामला..

ये भी पढ़ें

सलमान खान की आने वाली ये 5 फिल्में बॉक्स आॅफिस पर तोड़ सकती हैं सारे रिकॉर्ड्स

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अरूण खलको यहां राजधानी के लोधीपारा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। इस दौरान युवती का जवान से संपर्क होने के बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। जवान शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जवान लड़की से दूर हो गया। पीडि़ता ने बताया कि बातचीत बंद हो जाने के बाद जब अरूण के किसी दूसरी लड़की से शादी होने की बात सामने आई तो वह हैरान रह गई।

इसके बाद सोमवार की रात पंडरी थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज करवाने के बाद आज सुबह पुलिस की टीम ने जवान अरूण को गिरफ्तार कर लिया। इधर खबर फैलती ही हड़कंप मच गया। पुलिस जवान से पूछताछ कर रही है। वहीं, पीडि़त छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मां ने बेटी के चेहरे पर पाउडर लगाकर की अंतिम विदाई तो बिलख पड़े कई लोग, अब तक 23 की मौत

Published on:
21 Aug 2018 04:43 pm
Also Read
View All