28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की आने वाली ये 5 फिल्में बॉक्स आॅफिस पर तोड़ सकती हैं सारे रिकॉर्ड्स

जानते हैं उनकी आने वाली ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जो बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 21 Aug 2018, 3:32 PM IST

salman khan

salman khan

सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके नाम से ही सिनेमाहॉल में भीड़ पहुंचती है। सलमान अगर किसी फिल्म से जुड़ जाते हैं तो उसका हिट होना तय माना जाता है। इसका ताजा उदाहरण है हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रेस 3'। इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की। अब जानते हैं उनकी आने वाली ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जो बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा सकती हैं।

'भारत'
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान के विभिन्न रूप देखने को मिलेंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म ईद 2019 पर रिलीज हो सकती है।

'दबंग 3'
सलमान खान भारत की शूटिंग पूरी करने के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि इस फिल्म के पहले दो पार्ट काफी हिट रहे। फिल्म के गाने और डायलॉग्स भी काफी फेमस हुए। फिल्म में दर्शकों को सलमान 'चुलबुल पांडे' के किरदार में बहुत अच्छे लगे।

'किक 2'
सलमान की फिल्म 'किक' का भी सीक्वल बनाने की तैयारी हो रही है। बता दें कि 'किक' में सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन लीड रोल में थी। यह फिल्म भी बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट रही थी। अब उम्मीद की जा रही है जल्द ही इसका सीक्वल बनेगा और वह भी सुपरहिट होगा।

'शेरखान'
सलमान के भाई सोहेल खान ने फिल्म 'शेरखान' की घोषणा तो पहले ही कर दी थी। लेकिन फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया था। माना जा रहा है कि सोहेल खान इस फिल्म में कपिल शर्मा को भी कास्ट करेंगे। लीड रोल में सलमान खान ही होंगे।

'इंशाअल्लाह'
संजय लीला भंसाली पिछले काफी समय से अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना चाहते थे लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। अब जल्द ही उनकी यह इच्छा पूरी होने वाली है। दरअसल संजय लीला भंसाली एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में सलमान लीड रोल में नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम 'इंशाअल्लाह' बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग