रायपुर

मार्च में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं खरगे और राहुल,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित रैली में दोनों नेता शामिल हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (Photo- ANI)

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मार्च में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बड़ी रैली करने की तैयारी कर रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित रैली में दोनों नेता शामिल हो सकते हैं। बैज ने विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई पर कहा कि पिछले दो साल में भाजपा सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया है। चार बार बिजली की दर बढ़ाई गई।

अब विद्युत नियामक आयोग में जनसुनवाई चल रही है। इसका मतलब साफ है कि सरकार बिजली बिल बढ़ाना चाहती है। राज्यसभा सीट को लेकर बैज ने कहा कि राज्यसभा में कौन जाएगा यह पार्टी तय करेगी। बस्तर से सरगुजा तक कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। पार्टी का अधिकार है किसे नॉमिनेट करना है, अगर हमसे सलाह मांगेंगे तो जरूर देंगे।

Updated on:
20 Feb 2026 10:18 pm
Published on:
20 Feb 2026 10:18 pm