
Republic Day 2025: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। सुबह से देशभक्ति के तरानों के बीच जगह-जगह ध्वजारोहण का उल्लास रहेगा। स्कूल, कॉलेजों, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं व राजनीतिक दलों द्वारा समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जयस्तंभ चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक, राजभवन, सीएम हाउस, मंत्रालय संचालनालय समत शहर के स्मारकों को रोशन किया गया है।
सेक्रेसा ग्राउंड डब्ल्यूआरएस परिसर में सुबह 8.30 बजे से समारोह होगा। यहां मुख्य अतिथि डीआरएम दयानंद ध्वजारोहरण करेंगे और सुरक्षा जवानों की सलामी लेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे शहीद स्मारक परिसर में समारोह होगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त बिग्रेडियर डॉ. एचएस अग्रवाल, सेनि कर्नल केएल यादव, सेनि मेजर डॉ. तारा अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे।
नगर निगम मुख्यालय में कई सालों बाद प्रशासक गौरव सिंह ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन भारतीय लोकतंत्र, स्वतंत्रता, और समानता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पूरे देश में इस अवसर पर विभिन्न समारोह और परेड आयोजित की जाती हैं, जिनका मुख्य आयोजन दिल्ली के राजपथ पर होता है।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया था, जिससे भारत एक गणराज्य बन गया। यह दिन भारत की स्वतंत्रता संग्राम की कड़ी मेहनत और संविधान की महत्ता को सम्मानित करता है।