
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे ध्वज फहराएंगे।
परेड के निरीक्षण के पश्चात मार्च पास्ट होगा। राज्यपाल द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। पदक अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह के दौरान हॉर्स शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों की प्रस्तुति होगी। इस बार आचार संहिता की वजह से गणतंत्र दिवस पर कोई नई घोषणा होने की संभावना कम है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, वन मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा,
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सांसदों में बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, विजय बघेल कबीरधाम, संतोष पांडेय गरियाबंद, चिंतामणि महाराज कोरिया, रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महेश कश्यप कांकेर, भोजराज नाग सुकमा,
देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, और विधायक लता उसेंडी नारायणपुर, गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, ललित चंद्राकर बालोद, पुन्नूलाल मोहले सक्ती, अमर अग्रवाल मुंगेली, अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और चैतराम अटामी बीजापुर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
Published on:
26 Jan 2025 07:27 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
