
Republic Day 2025: बस्तर में गणतंत्र दिवस आचार संहिता की पाबंदियों के बीच मनाया जाएगा। पहली बार ऐसी स्थिति बनेगी कि प्रदेश के सीएम इस मौके पर बस्तर में तिरंगा फहराने नहीं पहुंचेंगे। इस बार डिप्टी सीएम विजय शर्मा आ रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम बस्तर में तिरंगा फहराते हैं। लेकिन लंबे समय बाद यह परंपरा टूट रही है।
इस बार सीएम विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गौरतलब है कि सरकार ने अलग-अलग जिलों में मंत्रियों को ध्वजारोहण का जिम्मा दिया गया है। क्योंकि निकाय चुनाव की वजह से आचार संहिता है, इसलिए वोटर्स को प्रभावित करने वाले भाषण या घोषणाएं नहीं होंगी। वहीं मांस बिक्री पर रोक के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जगदलपुर में डिप्टी सीएम और बीजापुर में जगदलपुर विधायक किरण देव तिरंगा फहराएंगे।
बस्तर - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
दंतेवाड़ा - मंत्री केदार कश्यप
कांकेर - सांसद महेश कश्यप
सुकमा - सांसद भोजराज नाग
कोंडागांव - सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
नारायणपुर - विधायक लता उसेंडी
बीजापुर - विधायक किरण देव
Updated on:
25 Jan 2025 06:48 pm
Published on:
25 Jan 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
