रायपुर

कोलकाता से बुकिंग पर रायपुर आई कॉलगर्ल को सातवीं मंजिल से नीचे फेंका, दर्दनाक मौत का देखें वीडियो

कोलकाता से बुकिंग पर रायपुर आई कॉलगर्ल को सातवीं मंजिल से नीचे फेंका, दर्दनाक मौत
3 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 10:06 AM IST
Chhattisgarh news
कोलकाता से बुकिंग पर रायपुर आई कॉलगर्ल को सातवीं मंजिल से नीचे फेंका, दर्दनाक मौत का देखें वीडियो

रायपुर. कोलकाता से बुकिंग पर रायपुर आई एक 30 वर्षीय कॉलगर्ल को किसी ने सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका राजेंद्र नगर के हिमालयन हाइट्स कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर 705 में ठहरी थी। पुलिस इसी कॉम्पलेक्स में रहने वाली महिला दलाल और उसके दो बेटों व नौकरानी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में इसे खुदकुशी बता रही है, जबकि रात में कॉलगर्ल के कमरे में एक ग्राहक गया था। वह काफी नशे में था। इसके बाद सुबह कॉलगर्ल की लाश नीचे पड़ी थी।

पुलिस के मुताबिक हिमालयन हाइट्स के फ्लैट नंबर 105 में रहने वाली प्रियंका अग्रवाल अपने दो बेटों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाते हैं। वह कोलकाता, नागपुर सहित अन्य दूसरे राज्यों से कॉलगर्ल बुलाती थी और देहव्यापार कराती थी। इसके लिए उसने इसी कॉम्पलेक्स की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 705 को किराए पर ले रखा था। कॉलगर्ल को वह अपने साथ रखती थी। ग्राहक आने पर उन्हें प्लैट नंबर 705 में भेज देती थी। 22 अक्टूबर से उसने दो कॉलगर्ल को रायपुर बुलाया था। एक 30 साल की और दूसरी 18 वर्ष की है। दोनों ने अपना नाम पूजा(परिवर्तित नाम) बताया है।

गुरुवार को भी एक ग्राहक ने बुकिंग कराई थी। इसके लिए फ्लैट में उसने 30 वर्षीय कॉलगर्ल को भेजा था। सूत्रों के मुताबिक देर रात को एक ग्राहक कॉलगर्ल के फ्लैट में गया था। इसके बाद रात 2 बजे से सुबह 7 बजे के बीच कॉलगर्ल का शव फ्लैट के नीचे पड़ा था। सिर फट गया था। लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट में रहने वालों से युवती के संबंध में पूछा। किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

काफी देर बाद महिला दलाल प्रियंका और उसके दो बेटों के बारे में पता चला। पुलिस ने तीनों के अलावा उनकी नौकरानी को भी पूछताछ के लिए उठा लिया। प्रियंका ने मृत युवती के बारे में बताया कि उसे देहव्यापार करने के लिए बुलाया था। मृतका के साथ उसकी 18 वर्षीय सहेली भी है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। इस वजह से मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दलाल ने बताया खुदकुशी

देहव्यापार कराने वाली प्रियंका ने पुलिस को बताया है कि मृतका रायपुर में किसी दूसरी जगह पर ठहरी थी और अपने एक बॉयफ्रेंड को लेकर परेशान थी। मोबाइल में उसकी घंटों बात होती थी। उसी के चलते सुसाइड किया है। प्रियंका ने पुलिस को अब तक मृतका के बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया और न ही उस ग्राहक के बारे में जानकारी दी है, जो उस रात मृतका के साथ था।

शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। महिला दलाल और उसके बेटों से पूछताछ की जा रही है। रात में मृतका के कमरे में गए व्यक्ति के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
-कृष्णकुमार पटेल, सीएसपी, पुरानी बस्ती, रायपुर

Updated on:
3 Nov 2018, 10:06 AM IST
Published on: