14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में महंगाई का एक और झटका! आज से दूध पैकेट की नई कीमतें लागू

Devbhog Milk Price Hike: छत्तीसगढ़ में देवभोग दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। 14 नवंबर से नई दरें लागू हो गई हैं। अब एक लीटर दूध के लिए 61 रुपए और आधा लीटर पैकेट के लिए 31 रुपए चुकाने होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 14 Nov 2026, 6:57 PM IST

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में महंगाई का एक और झटका!(photo-patrika)

Milk Price Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब देवभोग दूध भी महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं। अब एक लीटर का पैकेट 59 रुपए की जगह 61 रुपए में मिलेगा। वहीं आधा लीटर पैकेट की कीमत 31 रुपए तय की गई है। दूध के दाम बढ़ने से रोजाना खरीदारी करने वाले परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है। आम उपभोक्ताओं को अब दूध पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।

Devbhog Milk Price: एक लीटर दूध के लिए अब देने होंगे 61 रुपए

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ की ओर से देवभोग दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पहले एक लीटर दूध का पैकेट 59 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए उपभोक्ताओं को 61 रुपए चुकाने होंगे। यानी प्रति लीटर दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

आधा लीटर दूध का पैकेट 31 रुपए में मिलेगा

नई दरों के अनुसार आधा लीटर देवभोग दूध के पैकेट की कीमत 31 रुपए कर दी गई है। दूध की नई कीमतें 14 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में अब देवभोग दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

अमूल के बाद देवभोग ने भी बढ़ाए दाम

देश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद अब देवभोग ने भी कीमतों में इजाफा कर दिया है। पहले से महंगाई का सामना कर रहे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर इसका असर पड़ सकता है। खासकर रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों को अब हर महीने पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।