CGPSC के नए नियम के मुताबिक, किसी भर्ती प्रक्रिया के तहत रिक्त पदों के लिए संशोधित चयन सूची या अनुपूरक सूची जारी की जाती है, तो उसकी वैधता अधिकतम तीन महीने तक रहेगी। हालांकि, यदि इसी बीच संबंधित पद के लिए नई चयन सूची जारी कर दी जाती है, तो पुरानी संशोधित या अनुपूरक सूची की प्रभावशीलता उसी दिन समाप्त हो जाएगी।