14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा फाइनल रिजल्ट, जानें कब होगी नियुक्ति?

Atmanand School Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 1812 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Nov 2026, 12:15 PM IST

Chhattisgarh Teacher Recruitment

शिक्षक (फोटो सोर्स- Magnific)

Swami Atmanand School Recruitment 2026: प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की तैयारी के अनुसार इसी माह चयनित शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूलों में ज्वाइनिंग दी जा सकती है।

आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरी होने के दूसरे दिन ही मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए थे। लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक ने बताया कि मॉडल उत्तर में प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है। साेमवार को फाइनल रिजल्ट जारी कर दी जाएगी। अब अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार है।

सबसे ज्यादा सहायक शिक्षकों के 590 पद

भर्ती में सबसे ज्यादा पद सहायक शिक्षकों के हैं। इसके अलावा व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक और प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। व्याख्याता के पदों में वाणिज्य विषय के 104 और अंग्रेजी के 65 पद शामिल हैं। वहीं प्रयोगशाला सहायक के 170 और ग्रंथपाल के 60 पदों पर भी भर्ती होगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • व्याख्याता: हिंदी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47, भूगोल 2, अर्थशास्त्र 3, इतिहास 3, राजनीति शास्त्र 3, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य 104, रसायन शास्त्र 44 और भौतिक शास्त्र 53
  • प्रधानपाठक: प्राथमिक शाला 27, पूर्व माध्यमिक शाला 24
  • सहायक शिक्षक: 590
  • शिक्षक: हिंदी 17, संस्कृत 17, अंग्रेजी 106, सामाजिक विज्ञान (कला) 72, विज्ञान 56 और गणित 68
  • अन्य पद: व्यायाम शिक्षक 50, ग्रंथपाल 60, कंप्यूटर शिक्षक 40 और प्रयोगशाला सहायक 170।