
आत्मानंद स्कूल भर्ती (photo-patrika)
रायपुर@अनुराग सिंह।CG Atmanand School Vacancy 2026: राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
नोटिफिकेशन में खास बात यह है कि सेजेस के कार्यरत संविदा शिक्षकीय कर्मचारी समान पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। वे केवल उच्च पद के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए भी उन्हें शपथ पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करना होगा कि समान पद पर आवेदन नहीं किए हैं।
साथ ही आवेदक कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर उपाधि अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। केवल हिन्दी व संस्कृत के व्याख्याता व शिक्षक के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है। भर्ती कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। आवेदन में त्रुटि सुधार 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक संभावित है।
Updated on:
02 Oct 2026 10:00 am
Published on:
02 Oct 2026 10:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
