2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: 200 करोड़ से 32 निकायों का होगा कायाकल्प, यहां बनेंगे ड्रेनेज सिस्टम से लेकर बायपास-फ्लाईओवर तक

Chhattisgarh Urban Development: राज्य के छोटे और उभरते शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत 32 नगरीय निकायों में सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति और यातायात सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

संतराम साहू

•

Oct 02, 2026

Chhattisgarh News

32 निकायों के शहरों की बदलेगी तस्वीर (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@संतराम साहू। Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: राज्य सरकार ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के सुनियोजित एवं नागरिक-केंद्रित विकास के लिए आदर्श शहर समृद्धि योजना शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना के पहले चरण में प्रदेश के 32 नगरीय निकायों का चयन किया गया है।

चयनित निकायों में स्थानीय जरूरत के आधार पर अधोसंरचना और यातायात सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इसमें मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण, बाईपास, फ्लाईओवर, सर्विस लेन, अंडरपास, सड़क सुधार, ड्रेनेज, जलापूर्ति, परिवहन, पार्क और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े काम शामिल किए जा सकते हैं। योजना का उद्देश्य छोटे और उभरते शहरों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से जोड़ना है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों से आवश्यकता अनुसार प्रस्ताव मंगा रहा है।

काम की प्राथमिकता स्थानीय जरूरत के आधार पर

योजना में केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि ड्रेनेज, जलापूर्ति, सार्वजनिक परिवहन, पार्क, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था, हरित क्षेत्र और जल संरक्षण जैसे कार्यों को भी शामिल किया गया है। चयनित निकायों में कार्यों की पहचान और प्राथमिकता तय करने के लिए संभाग स्तर पर समितियां गठित की गई हैं।

बस्तर संभाग के 6 निकाय शामिल

सुकमा नगर पालिका
भोपालपटनम नगर पंचायत
गीदम नगर पंचायत
केशकाल नगर पंचायत
पखांजूर नगर पंचायत
नरहरपुर नगर पंचायत

दुर्ग संभाग के 5 निकाय शामिल

पंडरिया नगर पालिका
खैरागढ़ नगर पालिका
गुरूर नगर पंचायत
घुमका नगर पंचायत
छुईखदान नगर पंचायत

रायपुर और सरगुजा संभाग के 6-6 निकाय शामिल

कुरूद नगर पालिका
महासमुंद नगर पालिका
आरंग नगर पालिका
बलौदाबाजार नगर पालिका
पिथौरा नगर पंचायत
चंदखुरी नगर पंचायत

सूरजपुर नगर पालिका
पत्थलगांव नगर पालिका
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका
लखनपुर नगर पंचायत
कोतबा नगर पंचायत
कुनकुरी नगर पंचायत

बिलासपुर संभाग के 9 निकाय शामिल

तखतपुर नगर पालिका
मुंगेली नगर पालिका
लोरमी नगर पालिका
जांजगीर-नैला नगर पालिका
सक्ती नगर पालिका
बिल्हा नगर पंचायत
घरघोड़ा नगर पंचायत
पुसौर नगर पंचायत
सरिया नगर पंचायत

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग