रायपुर

Job: यहां निकली बंपर वैकेंसी, 5वीं पास भी कर सकते हैं Apply, सैलरी 35 हजार

Chhattisgarh में नौकरी (Job) तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर। यहां 185 पदों पर होगी सीधी भर्ती

less than 1 minute read
Jun 17, 2019
Job Alert: इस जिले में 36 पदों पर भर्ती के लिए 22 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, सुनहरा मौका

रायपुर. अगर आप नौकरी (Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। दरअसल, बेरोजगार युवाओं को रोजगार (Job) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 जून को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प (rojgar news) आयोजित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप (latest job) में 185 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जानी है। इस प्लेसमेंट कैंप (Rojgar) में पांचवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक यह प्लेसमेंट कैम्प (Placement Camp) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैम्प (Placement Camp) में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा मैनेजर ट्रेनी, ट्रेनर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, एच.आर. मैनेजर, ड्राइवर, एडवाइजर एवं एजेंसी पार्टनर के लिए 185 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है।

शैक्षिक योग्यता
ऐसे अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम योग्यता पांचवीं से स्नातकोत्तर, एम.बी.ए., कम्प्यूटर, मुद्रलेखन हिन्दी एवं अंग्रेजी में उत्तीर्ण हैं, वे इस प्लेसमेंट कैम्प (Placement Camp) में पात्रतानुसार पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

वेतन
इन पदों का वेतन न्यूनतम 6 हजार से अधिकतम 35 हजार तक है।

ऐसे करें आवेदन
योग्य आवेदक 18 जून को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प (jobs near me) का लाभ उठा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक (Latest Job) रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh Job से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
17 Jun 2019 08:00 pm
Published on:
17 Jun 2019 01:12 pm
Also Read
View All