रायपुर

GOOD NEWS: नया रायपुर के कमल विहार में 5 लाख में फ्लैट, आरडीए की 3 नई स्कीम लॉन्च

यपुर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को तीन नई फ्लैट्स स्कीम की लांचिंग की है। ये फ्लैट्स कमल विहार, इंद्रप्रस्थ रायपुरा और न्यू राजेंद्र नगर में बनाया जाएग

2 min read
Sep 21, 2017

रायपुर. रायपुर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को तीन नई फ्लैट्स स्कीम की लांचिंग की है। ये फ्लैट्स कमल विहार, इंद्रप्रस्थ रायपुरा और न्यू राजेंद्र नगर में बनाया जाएगा। आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं के साथ कुल 2250 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। कमल विहार में विकसित प्लॉट पर 2 से 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसी संदर्भ में 21 सितंबर से तीन दिवसीय प्रापर्टी लोन मेले का आयोजन किया जाएगा।

कमल विहार योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए के 768 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स (2 बीएचके), 8 लाख के 768 एलआईजी-1 (2बीएचके) व 10.50 लाख रुपए में 512 एलआईजी-2 फ्लैट्स (3बीएचके) बनाएं जाएंगे। इंद्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 17.78 लाख रुपए के २ बीएचके व 27.05 लाख रुपए के 3 बीएचके के कुल 78 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। न्यू राजेंद्र नगर स्थित आरडीए कार्यालय के पीछे स्थित जमीन पर मध्यम व उच्च वर्ग के लिए 25.85 लाख की लागत वाले 2 व 3 बीएचके 124 आवासीय फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Maa Shailaputri- नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, पूरे होंगे सभी मनोरथ

इधर, 198 लोगों की जमीन खतरे में
'पत्रिकाÓ ने पड़ताल में पाया कि कमल विहार में कई लोगों ने सिर्फ निवेश यानी रीसेल के लिए जमीनें खरीदी थीं। मुनाफा कमाने के फेर में कुछ अमानत राशि देकर जमीन तो खरीद ली, लेकिन री-सेल के लिए उपयुक्त ग्राहक नहीं मिलने की वजह से किश्तें भरने के लाले पड़ गए। ब्लैक लिस्ट में शामिल निवेशकों ने चार-छह महीने नहीं बल्कि १२ से लेकर 24 महीने की किश्तें नहीं भरी है। आरडीए ने इससे पहले आवंटितियों द्वाराकिश्तें नहीं भरने से परेशान होकर बीते दिनों 34 करोड़ की लागत वाले 22 व्यक्तियों की जमीन का आवंटन निरस्त किया था। अब फिर से 198 लोगों को सूचीबद्घ किया गया है, जिनकी जमीन खतरे में है।

इधर, वैगनों की मरम्मत करने वाले कर्मचारी पुरस्कृत
डीआरएम राहुल गौतम ने बीसीएफसी वैगनों की मरम्मत में तेजी लाने वाले भिलाई मार्शलिंग यार्ड के तकनीकी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। 22 अक्टूबर को नागपुर मंडल से भिलाई मार्शलिंग यार्ड में अनलोड योग्य मरम्मत के लिए 58 बीसीएफसी वैगनों को भेजा गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ये सभी वैगन काफी डैमेज स्थिति में हैं। इसे दुरुस्त करने के लिए वैगन निर्माता कंपनी टैक्समो द्वारा प्रति वैगन 15 लाख की मांग की गई थी। मंडल रेल प्रबंधक रायपुर राहुल गौतम ने 24 जून को वैगनों का निरीक्षण किया था। डीआरएम ने 20 दिन के अंदर वैगनों की मरम्मत पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

नया रायपुर में बड़ा हादसा: दो कारों के आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर में 3 गंभीर, कारों के उड़े परखच्चे
Updated on:
21 Sept 2017 02:12 pm
Published on:
21 Sept 2017 02:10 pm
Also Read
View All