रायपुर

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नामों को मिली जगह

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2018, 4:54 PM IST
Feature image

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। इस लिस्ट में सबसे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम है। इसके बाद लिस्ट में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खडग़े, मुकुल वासनिक समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है।

वहीं भाजपा की तरफ से अभी तक स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जादू के बूते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। बता दें कि 90 विधानसभा सीट वाली छत्तीसगढ़ में दो चरणों 12 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं और रिजल्ट 11 दिसंबर को आएंगे।

ये है स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट
राहुल गांधी
सोनिया गांधी
मनमोहन सिंह
मोतीलाल वोरा
सुशील कुमार शिंदे
अशोक गहलोत
गुलाम नबी आजाद
मल्लिकार्जुन खडग़े
पीएल पुनिया
मुकुल वासनिक
ताम्रध्वज साहू
ज्योतिरादित्य सिंधिया
कैप्टन अमरिंदर सिंह
राज बब्बर
प्रमोद तिवारी
अशोक चौहान
रणदीप सुरजेवाला
नवजोत सिंह सिद्धू
शक्ति सिंह गोहिल
कुमारी शैलजा
श्रीमती आशा कुमारी
प्रदीप जैन आदित्य
श्रीप्रकाश जायसवाल
अखिलेश प्रताप सिंह
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भूपेश बघेल

टीएस सिंहदेव
डॉ चरणदास महंत
डॉ चंदन यादव
डॉ अरुण उरांव
हरनाम सिंह
भक्त चरण दास
सुष्मिता देव
शर्मिष्ठा मुखर्जी
रागिनी नायक

नीतिन राऊत
नदीम जावेद
अरविंद नेताम
डॉ शिव डहरिया

श्रीमती छाया वर्मा

Updated on:
17 Oct 2018, 4:54 PM IST
Published on: