अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पानी टंकी पर चढ़कर कहा- मैं सुसाइड कर रहा हूं...
रायपुर . राजधानी से लगे भाठागांव में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने पानी टंकी से छलांग लगा दी। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने फिल्म की तरह युवक को पानी टंकी से छलांग लगाते हुए लाइव देखा। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे तत्काल एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पानी टंकी पर चढ़कर कहा- मैं सुसाइड कर रहा हूं...
तो इस वजह से युवक ने पानी टंकी से कूदकर दी जान
मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव निवासी जगन्नाथ की आज घर में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी और मां के साथ बहस हो गया। विवाद बढऩे के बाद वह घर से बाहर निकलकर भाठागांव के पानी टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त जगन्नाथ को स्थानीय लोगों ने बहुत समझाने की कोशिश। बावजूद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके कुछ देर बाद वह टंकी से कूद गया।
LIVE मौत देख दहला लोगों का दिल
एकाएक युवक के द्वारा पानी टंकी से छलांग लगा देने की घटना को जब लाइव देखा तो देखने वालों का दिल दहल गया। धड़ाम से गिरने के बाद युवक कुछ देर तक तड़पता रहा। इस बीच घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौजूद लोगों ने पुरानी बस्ती पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल जगन्नाथ की रास्ते में ही मौत हो गई।
मौत से पहले पत्नी और मां के साथ हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि जगन्नाथ का विवाद उसकी मां और पत्नी के साथ हुआ थे। इसके बाद वह सुसाइड कर लिया। वहीं, अभी विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थनीय पुलिस मामला दर्ज विवेचना कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।