रायपुर

Lockdown 4.0: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज से लॉकडाउन 4.0 शुरू, जानिए किन चीजों को मिली छूट

Lockdown 4.0 in Chhattisgarh: कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) के आदेश के बाद सभी जिलों के कलेक्टरों ने लॉकडाउन 4.0 की नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
3 min read
• •
May 06, 2021
coronavirus_lockdown.jpg
Lockdown 4.0: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज से लॉकडाउन 4.0 शुरू, जानिए किन चीजों को मिली छूट

रायपुर. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) के आदेश के बाद सभी जिलों के कलेक्टरों ने लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0 Guidelines) की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। ज्यादातर जिलों 6 मई को सुबह छह बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था। अब रायपुर दुर्ग, कवर्धा, बालोद बेमेतरा, कांकेर, महासमुंद,गरियाबंद, बलौदाबाजार में 17 मई सुबह छह बजे तक Lockdown बढ़ाया गया है।। वहीं राजनांदगांव और धमतरी में 15 मई तक लॉकडाउन रहेगा। बिलासपुर संभाग मेंऔर सरगुजा संभाग में बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर, पेंड्रा, बलरामपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और जशपुर में 15 मई और रायगढ़ में 16 और कोरबा जिले में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

आज से खुलेंगे मंत्रालय और संचालनालय, बाहरी को नो एंट्री
कोरोना संक्रमण के बीच 6 मई से मंत्रालय (महानदी भवन) और संचालनालय (इंद्रावती भवन) में शर्तों के साथ कामकाज का संचालन शुरू होगा। इस दौरान तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय खोला जाएगा। वहीं अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ सभी अधिकारियों को कार्यालय आना होगा।

खास बात यह है कि बाहरी व्यक्तियों कर मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने महानदी और इंद्रावती खोलने के लिए छह बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक कार्यालय में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है। अधिकारी एवं कर्मचारियों को निजी वाहन से कार्यालय पहुंचना होगा।

फेडरेशन बोला- पहले सभी को वैक्सीन लगाए
सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का कहना है, कोरोना के नए संक्रमण को देखते हुए 50 फीसदी अधिकारियों को काम पर बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा, इससे पहले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिए, ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सके।

यह रहेंगे बंद

सभी बाजार, मॉल, सुपर बाजार, मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, सैलून/ब्यूटी पार्लर और जिम।

- शराब दुकानें और बार

- धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन स्थल, पार्क और रिसॉर्ट

- केन्द्रीय/शासकीय/सार्वजनिक/ अद्र्ध-सार्वजनिक कार्यालय

- जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजन

- स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद

-कोचिंग क्लासेस समेत अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां

- विवाह कार्यकम वर अथवा वधू के निवास पर सिर्फ अधिकतम संख्या 10

- अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में अधिकतम संख्या 10

- मंडियां थोक /फुटकर दुकानें

- सभी पान/सिगरेट ठेला, चौपाटी, चाट, समोसा गुपचुप, फास्ट-फूड

- वाहन विक्रय के लिए शो-रूम नही खुलेगें/वाहन रिपेयरिंग वर्कशाप खुल सकेंगे।

यह खुलेंगे

आटा-चक्की, पैकेजिंग मटेरियल व संबंधित इकाइयों का संचालन

- गली-मोहल्लों एवं कॉलोनियों में स्थित किराना दुकानें।

- टेलीकॉम, रेलवे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय/वर्कशॉप, रेक प्वाइंट पर लोडिंग-

-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग के लिए परिवहन की अनुमति

-कृषि क्षेत्र में बीज, उर्वरक, कीटनाशक विकय हेतु दुकान/गोडाउन तथा कृषि मशीनरी

- फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली एवं किराना सामग्री/ग्रॉसरी की केवल होम डिलीवरी

-पोस्ट, ऑफिस/बैंकों को अधिकतम 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ

- एटीएम कैश रीफिलिंग

-पी.डी.एस./केरोसीन वितरक शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों संबंधी लेन-देन

-उद्योगों के व्यापारिक लेन-देन/ श्रमिकों के भुगतान, मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति

-50 प्रतिशत स्टाफ के साथ उप पंजीयक कार्यालय टोकन सिस्टम के साथ

- वस्तुओं/माल की आपूर्ति करने के लिए गोडाउन/मंडियों में लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति रात्रि 11.00 बजे से प्रात: 05.00 बजे तक

- सुबह छह बजे से रात 8 बजे तक होटलों एवं रेस्टोरेंट्स से केवल स्विगी, जोमेटो की होम डिलीवरी की अनुमति

- कूलर, ए.सी. एवं सैनिटरी फिटिंग की मरम्मत/सुधार कार्य हेतु इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबर को

होम सर्विस की अनुमति के विकय/मरम्मत के लिए दुकानों को खुलने की अनुमति होगी। उपरोक्त कृषि सामग्री के परिवहन के लिए भी अनुमति रहेगी।

- ई-कॉमर्स को छोड़कर अन्य सभी डाक सेवाओं के लिए कोरियर सेवाओं के संचालन की अनुमति होगी।

- 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ उप पंजीयक कार्यालय टोकन सिस्टम के साथ

- पंखा, कूलर एवं ए.सी. की दुकानों को आम जनता हेतु खोले बिना केवल होम डिलीवरी के माध्यम से विक्रय की अनुमति होगी।

- आपात स्थिति में यात्रा के दौरान 04 पहिया वाहनों में ड्राइवर समेत अधिकतम 03 सवारी,

ऑटो में ड्राइवर समेत अधिकतम 03, दो पहिया वाहन में अधिकतम 02 व्यक्तियों को अनुमति

- दुग्ध पार्लर व दुग्ध-वितरण प्रात: 6 बजे से प्रात: 8 बजे , शाम 5 बजे रो संध्या 06.30 बजे तक

-न्यूज पेपर हॉकर प्रात: 6 बजे से प्रात: 8 बजे तक

Updated on:
06 May 2021 11:47 am
Published on:
06 May 2021 11:37 am