रायपुर

शराब घोटाले को लेकर महिला मोर्चा ने किया चक्काजाम

Raipur Politics News: कांग्रेस सरकार द्वारा 2000 करोड़ का शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा तेलीबांधा मंडल कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चक्काजाम किया गया।

less than 1 minute read
Jun 17, 2023
Mahila Morcha did a round trip on the liquor scam
शराब घोटाले को लेकर महिला मोर्चा ने किया चक्काजाम

Chhattisgarh News: रायपुर। कांग्रेस सरकार द्वारा 2000 करोड़ का शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा तेलीबांधा मंडल कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चक्काजाम किया गया। यह प्रदर्शन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा साहू एवं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

संजय श्रीवास्तव ने कहा, दुर्भाग्य की बात है सरकार में आने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन सरकार में आने के बाद महिलाओं के साथ विश्वासघात करते हुए शराब एवं आबकारी विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर अनधिकृत आय का जरिया बनाया। शासकीय दुकानों में दोनों प्रकार की शराब मिल रही हैं।

ये हुए शामिल

प्रदर्शन में रोहित साहू, रजनी प्रवीण साहू, बलविंदर बेदी, राकेश शर्मा, जितेंद्र साहू, रवि रचदानी, मिली बनर्जी, विद्या पांडे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Published on:
17 Jun 2023 11:22 am