रायपुर

Mann ki Baat: मन की बात में रायपुर की नर्स भावना ध्रुव ने PM मोदी से साझा किए अपने अनुभव

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित करते हुए रायपुर की नर्स भावना ध्रुव (Bhavna Dhruw) से बात की।
2 min read
• •
Apr 25, 2021
Mann ki Baat
Mann ki Baat: मन की बात में रायपुर की नर्स भावना ध्रुव ने PM मोदी से साझा किए अपने अनुभव

रायपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'Mann ki Baat' को संबोधित करते हुए लोगों को सावधानी बरतने और वैक्सीनेशन की सलाह दी। वहीं Corona के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर की नर्स भावना ध्रुव (Sister Bhavna Dhruw) ध्रुव से बात की। भावना ध्रुव ने पीएम मोदी से कोरोना काल में अपने अनुभव साझा की।

इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में कार्यरत नर्स भावना ध्रुव (Nurse Bhavna Dhruw) से कोरोना काल में उनके अनुभव के बारे में बात करते हुए बोले- भावना जी और नर्सिंग स्टाफ के आप जैसे हजारों-लाखों भाई-बहन बखूबी अपना कर्त्तव्य निभा रहे हैं। ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। आप अपने स्वास्थ्य पर भी खूब ध्यान दीजिये। अपने परिवार का भी ध्यान रखिए|

इसके साथ ही पीएम ने कोरोना की दूसरी लहर के खतरे की चुनौतियों को भी देश की जनता से साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय में कर रहा हूं, जब कोरोना ने हम सभी के धैर्य, हम सभी के दुख को बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए। कोरोना की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था। लेकिन इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। आपके जो फैमली डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हो, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए।"

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए। जैसे आज हमारे मेडिकल फील्ड के लोग, फ्रंटलाइन वर्कर्स दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं। वैसे ही समाज के अन्य लोग भी इस समय पीछे नहीं हैं। देश एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

Updated on:
25 Apr 2021 01:53 pm
Published on:
25 Apr 2021 01:40 pm