रायपुर

DKS हॉस्पिटल में 7 माह बाद भी हो रही इतनी बड़ी समस्या, इलाज करने से पहले पढ़े ये खबर

* दाऊ कल्याण सिंह सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल(DKS Hospital) को चालू हुए साथ माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन कई विभाग नहीं होने से मरीज अब भी हो रहे हैं परेशान

less than 1 minute read
May 13, 2019
DKS Hospital
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे किडनी के मरीज, नहीं मिल रहे डॉक्टर

रायपुर। राज्य में अच्छे स्वास्थ्य सेवा को मद्देनज़र रखते हुए राजधानी रायपुर में DKS (HOSPITAL) अस्पताल को दुबारा बनाया गया है लेकिन दाऊ कल्याण सिंह (DKS) सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल को चालू हुए 7 माह से अधिक का समय बीत चुका है, फिर यहां पर कई विभाग अभी शुरू नहीं हो पाए हैं।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वेतन कम होने की वजह से यहां पर डॉक्टर नही आना चाहते, जिससे कई डिपार्टमेंट का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। 110 करोड़ की लागत से बने अस्पताल में क्लिफ्ट लिप एंड पैलेट सर्जरी क्लीनिक, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी क्लीनिक, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी क्लिनिक, ब्रेन-ट्यूमर क्लीनिक, ऑर्गन ट्रांसप्लांट क्लीनिक, क्लीनिकल नेफ्रोलॉजी क्लीनिक, स्पेशल कार्डियोलॉजी क्लीनिक, डायलासिस क्लीनिक, डायलासिस न्यूट्रीशन क्लीनिक, आर्थोपेडिक और रेनल रीहैवीएशन क्लीनिक संचालित होने वाले थे। फिलहाल न्यूरोलॉजी मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजिस्ट, कॉर्डियोलॉजी और न्यूरो एनेस्थिसिया ही संचालित हो रहा है।

डीकेएस अधीक्षक डॉ.के.के.सहारे का कहना है - विभागों को संचालित करने कई बार डॉक्टरों से संपर्क किया गया लेकिन वेतन कम होने की वजह से वह आने को तैयार नहीं है। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने शासन को वेतनमान निर्धारण के लिए अपना प्रपोजल दिया गया है।

Published on:
13 May 2019 11:06 pm