10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में 30 आबकारी अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें List

CG Government Transfer Order: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर नई जगहों पर पदस्थ किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Collector Transfer Order

Collector Transfer Order: 5 राजस्व अधिकारियों का तबादला(photo-patrika)

Chhattisgarh Transfer list: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में कार्यरत 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। तबादला आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से लागू रहेंगी। विभागीय कामकाज को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Transfer List 2026: आगामी आदेश तक नई जगह पर संभालेंगे जिम्मेदारी

तबादला आदेश में कहा गया है कि विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित करते हुए नए स्थानों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय कामकाज में बदलाव

आबकारी विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आदेश में तबादले के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। सभी अधिकारियों के नाम और नई पदस्थापना स्थल की जानकारी आदेश में शामिल की गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।